नई दिल्ली, (आरएनएस)। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है. डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उनकी निरंतर देखभाल के हिस्से के रूप में गुरुवार से स्पेशल डाइट प्लान शुरू किया गया है. साथ ही उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. हालांकि उनकी छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं की गई है. उनके ठीक होने की प्रगति के आधार पर इसे तय किया जाएगा.डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव सहित अन्य डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले रविवार रात को अचानक तबीयत बिगडऩे पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था।








