नर्मदापुरम/ प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित योजना इंस्पायर अवार्ड का कियान्वयन प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2023-24 एवं 2024-25 की जिला स्तरीय प्रदर्शनी / प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून 2025 एवं 01 जुलाई 2025 को शासकीय उत्कृष्ट उमावि नर्मदापुरम् में किया जा रहा है। इस योजना के अतर्गत विभिन्न् संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों द्वारा इंस्पायर पोर्टल पर सत्र 2023-2024 एवं 2024-25 में आईडिया अपलोड किये गये थे। राज्य स्तर से कुल 125 आईडिया का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। इन चयनित 125 अवार्डी विद्यार्थियों को 10000/- रूपये की राशि अपने चलित प्रोटोटाइप बनाने के प्रदान की गई है। इन चयनित 125 अवार्डी विदयर्थियों मे 50 छात्र एवं 75 छात्राऐ शामिल है। उक्त् प्रदर्शनी इन विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारो एवं नवाचार को साझा करने और एक दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने बाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए होगा इसके पश्चात चयनित छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में शामिल होने का भी अवसर प्राप्त होगा।







