11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2025 को

Join Us

नर्मदापुरम/  11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को आयोजित करने हेतु विभागीय समसंख्यक को निर्देश जारी किए गए हैं। गत दिवस शासन स्तर पर सम्पन्न समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश की अधिकाधिक संस्थाओं में 21 जून 2025 को योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

तत्‍संबंध में उप सचिव म.प्र. शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग श्री प्रदीप जैन ने समस्‍त कलेक्‍टर्स मध्‍यप्रदेश को निर्देश दिए है कि योग दिवस का आयोजन सुबह 6:00 बजे से 7:45 बजे तक पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों और वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम हेतु जिले में पंतजलि योग संस्थान, श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान, जन अभियान परिषद्, म.प्र. योग आयोग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं से सम्बद्ध योग इन्स्ट्रक्टर / योगा वालेंटियर उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए पंजीकरण आवश्यक है, जिसका लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam है। आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रम की जानकारी और फोटो भारत सरकार के पोर्टल पर भेजने के लिए अधिकृत होगा।

सभी शासकीय सेवकों को योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें योग अभ्यास में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Previous articleखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा गेहूँ के स्टॉक पर सीमा निर्धारित, 31 मार्च 2026 तक लागू
Next articleइंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून  एवं 01 जुलाई 2025 को