विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

Join Us

नर्मदापुरम/ भारतीय रेडक्रॉस  समिति के म प्र  राज्य शाखा के निर्देश अनुसार विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉ सुनीता कामले सिविल सर्जन एवं सचिव के मार्गदर्शन मे चिकित्सक विशेषज्ञों जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी सिकल सेल नियंत्रण डॉ गजेंद्र यादव  आर एम ओ, सतीश तिवारी  मेडिकल स्पेशलिस्ट  ने उपस्थित लोगो को सिकल सेल के बारे में लक्षण उपाय एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 इस अवसर पर मेट्रन किरण सिंह, पम्मी राव, रोशनी प्रजापति, डीसीएम शैलेंद्र शुक्ला रेड क्रॉस कार्यालय प्रभारी रेडक्रॉस शेर सिंह बड़कुर एवं चिकित्सालय स्टॉप आदि उपस्थित रहे।

Previous articleइंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून  एवं 01 जुलाई 2025 को
Next articleविश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सुखतवा में हुआ जागरूकता शिविर एवं टीकाकरण