निगम ने हटाए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोडऩे की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत अवैध रूप से निर्मित चबूतरे, फर्सियां, दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठियां, आईसक्रीम की गाड़ी, सब्जी, रजाई गद्दे आदि की दुकानों को हटाया साथ ही जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए गौतम नगर में शासकीय कार्यालय परिसर में बनीं अवैध झुग्गियों को हटाने की कार्यवाही की तथा भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा कोलार रोड स्थित काकडिय़ा में अवैध कालोनी में बना रोड जेसीबी मशीन के माध्यम से खोदा। निगम अमले ने उपरोक्त कार्यवाही के दौरान विभिन्न स्थानों से कुर्सियां, टेबिल, ठेले, काउंटर आदि जप्त किए। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को जवाहर चैक, सरस्वती नगर, सेकेण्ड स्टॉप, बिड़ला मंदिर, माता मंदिर, एम.पी.नगर जोन-02, 1100 क्वाटर्स, लिंक रोड नं. 01, 02, 03, कोलार रोड डीमार्ट, ललिता नगर, गुडशेफर्ड कालोनी, बीमाकुंज, सर्वधर्म कालोनी, चूना भट्टी, ग्राम काकडिय़ा, नेहरू नगर, बैरागढ़, आर.के.रेसीडेंसी होटल, डायमंड गार्डन, मिनी मार्केट, गुफा मंदिर रोड, जैन नगर, वाजपेयी नगर, भानपुर, 80 फिट रोड, शिव नगर, कल्याण नगर, मोती मस्जिद आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए भानपुर 80 फिट रोड में नाली के ऊपर अवैध रूप से बनें 08 चबूतरे, कल्याण नगर में 04 घरों के सामने अवैध रूप से रखी फर्सियां आदि

 

 

Previous article90 डिग्री वाला ब्रिज होगा री-डिजाइन
Next article8 एकड़ में फैले अवैध निर्माण को किया ध्वस्त