90 डिग्री वाला ब्रिज होगा री-डिजाइन

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। राजधानी भोपाल के ऐशबाग में बने 90 डिग्री वाले रेलवे ओवरब्रिज ने पूरे देशभर में जमकर सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद अब बरखेड़ी फाटक पर बने 90 डिग्री के एल शेप वाले ओवरब्रिज का री-डिजाइन किया जाएगा। फुटपाथ को भी तोड़ा जाएगा।
दरअसल, रेलवे ने ब्रिज के लिए तीन फीट चौड़ाई बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इससे ब्रिज से आवाजाही में राहत मिलेगी। साथ ही दो पहिया वाहन वाहन और छोटे चार पहिया वाहनों जा पाएंगे। ये सुनिश्चत किया जाएगा। वाहनों की गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटे तय होगी।
90 डिग्री वाला ब्रिज अभी पूरी तरह से एल शेप में है। 90 डिग्री में घुमाव होने के कारण दुर्घटना की आशंका है। अब डिवाइडर हटने से तीन फीट अधिक चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जिससे टर्निंग में दिक्कत नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी के पीएस नीरज मंडलोई ने स्पष्ट किया है कि सुधार के लिए सभी खर्च संबंधित ठेकेदार ही करेगा। इसमें विभाग अपने स्तर पर किसी तरह की सरकारी राशि खर्च नहीं करेगा।
बता दें कि, सरकारी स्तर पर ब्रिज पर सहमित बनी थी। तभी बना ब्रिज ऐशबाग ब्रिज की डिजाइन की अनुमति पीडब्ल्यूडी से लेकर शासन स्तर तक ली गई थी। विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव, सीएस को जानकारी दी गई थी। इसकी ड्राइंग और डिजाइन को 2018 में प्रशासकीय सहमति दी थी। बाद में सरकार सहमत हुई और 2022 में जमीनी निर्माण शुरू हुआ।

Previous articleग्राम पडारिया काछी भोपाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Next articleनिगम ने हटाए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण