इजरायल के हमलों पर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई बोले-कड़ी और दर्दनाक सजा मिलेगी

Join Us

तेहरान,(ए)। ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का बयान आया है, जिसमें उन्होंने इजरायल को कड़ी सजा देने की बात कही है।
खमेनेई ने कहा, इजरायल ने हमारे प्यारे देश में अपराध के लिए अपना दुष्ट और खून से सना हाथ खोल दिया है और आवासीय केंद्रों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर किया है।
खामेनेई ने आगे कहा, इजरायल को कड़ी सजा का इंतजार करना चाहिए। ईश्वर की इच्छा से इस्लामी गणराज्य की सशस्त्र सेना की शक्तिशाली शाखा इसे दंडित किये बिना नहीं छोड़ेगी। दुश्मन के हमलों में कई कमांडर और वैज्ञानिक शहीद हो गए। ईश्वर की इच्छा से उनके उत्तराधिकारी और सहकर्मी तुरंत अपना कर्तव्य निभाएंगे। इस अपराध के साथ, जायोनी शासन ने अपने लिए एक कड़वी और दर्दनाक नियति तय कर ली है और उसे यह निश्चित रूप से मिलेगी।
इजरायल की वायुसेना ने शुक्रवार तडक़े ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु स्थलों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और तेहरान के उत्तर-पूर्व में तेज धमाके सुने गए।
हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल हुसैन सलामी मारे गए हैं।
उनके अलावा ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहंदी तेहरांची, फेरेदून अब्बासी, ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और कुछ परमाणु वैज्ञानिक भी हमले का शिकर हो गए।
००

Previous articleइजरायली हमले में ईरान के सेना प्रमुख और परमाणु वैज्ञानिकों समेत कई लोग मारे गए?
Next articleअहमदाबाद दुर्घटना की जांच करने के लिए ब्रिटेन ने भेजा जांच दल