अहमदाबाद दुर्घटना की जांच करने के लिए ब्रिटेन ने भेजा जांच दल

Join Us

लंदन,(ए)। ब्रिटेन के पीएम केअर स्टार्मर ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कहा है कि लंदन आ रही एअर इंडिया के विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद हादसे की जांच के लिए ब्रिटेन का एक दल भारत भेजा गया है। इससे कुछ देर पहले असैन्य विमान दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की जांच करने वाली एक ब्रिटिश एजेंसी ने कहा कि वह दुर्घटना की भारतीय नेतृत्व वाली जांच में सहयोग के लिए एक बहु-विषयक जांच दल भारत में तैनात करेगी।हवाई दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) ने कहा कि उसने भारत में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को अपनी मदद की पेशकश की है। स्टॉर्मर ने कहा कि जांच जारी है, हमने एक जांच दल भेजा है, उसे तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ताजा जानकारी देंगे। हम तथ्यों का पता लगाने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।
मैं सभी प्रभावित लोगों के परिजनों, दोस्तों से कहूंगा कि कृपया आगे की जानकारी के लिए विदेश कार्यालय से संपर्क करें।

Previous articleइजरायल के हमलों पर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई बोले-कड़ी और दर्दनाक सजा मिलेगी
Next article4 देशों के पांच लाख अप्रवासियों को छोडऩा होगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दिया आदेश