राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना से 04 माह के विभम हुआ लाभांवित

Join Us

क्लेफ्ट लिप फटे होंठ का हुआ निशुल्क सफल ऑपरेशन

नर्मदापुरम/  नर्मदापुरम जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है, जिसमें 4 महीने के बच्चे विभम मेहरा का जन्मजात कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप) का निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। विभम के पिता अभिषेक मेहरा और माता भावना ने बताया कि उन्हें अपने बच्चे की इस समस्या के बारे में पता था, लेकिन वे इसका इलाज कराने में असमर्थ थे।

आरबीएसके की शहरी टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में विभम का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उसके पिता को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र नर्मदापुरम में ले जाने की सलाह दी गई। जहां पर जिला समन्वयक कविता साल्वे ने दस्तावेज तैयार कर सीएमएचओ से अप्रूव कराकर विभम को उच्च इलाज ऑपरेशन हेतु लेक सिटी हॉस्पिटल भोपाल भेजा।

 25 अप्रैल 2025 को लेक सिटी हॉस्पिटल में विभम का निशुल्क क्लेफ्ट लिप फटे होंठ का सफल ऑपरेशन राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। अब बच्चा स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है। अभिभावक अभिषेक मेहरा ने मध्य प्रदेश शासन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का हृदय से आभार माना है।

Previous articleमासिक वेतनों के भुगतान को लेकर प्रतिमाह अवमानना पर अवमानना कर रही है नगरपालिका 
Next articleविक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट और स्‍व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित