नर्मदापुरम/ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट और स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन 15 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in या विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक http://anudan.dsywmp.gov.in के माध्यम से या प्ले स्टोर से “Anudan” एप डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के बाद पंजीयन क्रमांक अंकित आवेदन पत्र की प्रति खेल प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय या संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई 2025 तक जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नही किए जाएंगे।
Home नर्मदापुरम विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट और स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार 2025 हेतु ऑनलाइन...







