ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़े मस्क, कुछ आलोचनाओं पर जताया दुख

Join Us

वॉशिंगटन, (आरएनएस)। सबसे अमीर एलन मस्क ने आज बुधवार को बीते सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ आलोचनाओं पर गहरा दुख जताया है. गौर करें तो दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक मतभेद खुलकर सामने आए थे. इस दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के ऊपर खूब कीचड़ उछाले थे. इसी दौरान मस्क ने ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. और ट्रंप ने भी उन्हें सुधरने की धमकी दिए थे. इसी को लेकर अब एलन मस्क खेद जता रहे हैं.दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि बीते हफ्ते दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक मतभेद उभरे थे. इसके बाद मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कुछ हालिया आलोचनाओं पर खेद जताते हुए उसे शेयर किया है। एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताह दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक मतभेद के बाद उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की कुछ हालिया आलोचनाओं पर खेद जताते हुए मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पिछले सप्ताह राष्ट्रपति रियल के बारे में अपनी कुछ पोस्टों पर मुझे खेद है. वे बहुत आगे निकल गईं। मस्क की ओर से खेद व्यक्त करने का यह बयान ट्रम्प द्वारा एलन मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है। उस समय ट्रंप ने कहा था कि यदि उन्होंने विवादास्पद व्यय विधेयक के लिए मतदान करने वाले रिपब्लिकन को दंडित करने का प्रयास किया, तो गंभीर परिणाम होंगे। बीते सप्ताह गुरुवार को सोशल मीडिया पर लोगों के सामने इन दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। जिसकी शुरुआत ट्रम्प के तथाकथित बड़े, सुंदर व्यय विधेयक की मस्क द्वारा की गई तीखी आलोचना से हुई। ये बिल अभी कांग्रेस के समक्ष है।

Previous articleदक्षिण एक्सप्रेस में सफर के बीच युवक का चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी
Next articleरूस और यूक्रेन के बीच अब तक की सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली