रूस और यूक्रेन के बीच अब तक की सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली

Join Us

मॉस्को(आरएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से तेज होते रूसी हमलों को कदम उठाने का अनुरोध किया। दोनों देशों के बीच जारी घमासान के बीच कैदियों की अदला- बदली की गई। इस पहल को अब तक की सबसे बड़ी अदला बदली करार दिया गया। इसके तहत 25 साल से कम उम्र के सैनिकों को रिहा किया गया। एनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह इस्तांबुल में मॉस्को और कीव के बीच कैदी अदला-बदली समझौते के बाद बड़े कदम उठाए गए. यूक्रेन ने रूसी युद्धबंदियों को रिहा किया. हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने वापस लौटे सैनिकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया. हालांकि उसने एक वीडियो जारी किया जिसमें दिखाया गया कि रिहा हुए सैनिक रूसी झंडों में लिपटे हुए बसों में चढऩे की तैयारी कर रहे हैं. रूसी सैनिकों को वर्तमान में बेलारूस में मनोवैज्ञानिक और चिकित्सा सहायता दी जा रही है. उन्हें पुनर्वास के लिए रूसी सैन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस अदला-बदली की पुष्टि की. जेलेंस्की ने इसे गंभीर रूप से घायल सैनिकों से जुड़ी अदला-बदली का पहला चरण बताया और इसे एक महत्वपूर्ण मानवीय कार्य कहा. रूस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्तांबुल में प्रत्यक्ष वार्ता के दूसरे दौर के दौरान दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल, बीमार या 25 वर्ष से कम आयु के बंदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए।

Previous articleट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़े मस्क, कुछ आलोचनाओं पर जताया दुख
Next articleविश्व में पहली बार: चीन ने लॉन्च की डीप-सी सीमाउंट डिजिटल इंटेलिजेंट प्रणाली