दक्षिण एक्सप्रेस में सफर के बीच युवक का चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी

Join Us

भोपाल(ए)। दक्षिण रक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक का चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन अज्ञात बदमाश चोरी कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रहने वाला दिनेश यादव दक्षिण एक्सप्रेस के जनरल कोच में भोपाल से बैतूल की यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पाइंट पर लगाया था। इटारसी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की रफ्तारी काफी धीमी थी। बर्थ पर रखा युवती का 46 हजार का मोबाइल फोन चोरी इस दौरान एक बदमाश ने दिनेश का मोबाइल चार्जिंग पाइंट से निकाला और चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। ट्रेन रुकने पर दिनेश ने बदमाश की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला तो जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए मोबाइल की कीमत 16 हजार रुपए बताई गई है।

Previous articleडंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
Next articleट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़े मस्क, कुछ आलोचनाओं पर जताया दुख