भोपाल(ए)। शहर के देहात थाना इलाके के सूखी सेवनिया इलाके में बीती देर रात एक सडक़ हादसे में रायसेन जिले के रहने वाले एक वृद्व की जान चली गई। बताया गया है, कि मृतक अपने रिश्तेदार के यहॉ आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। देर रात बाइक से वापस लौटते समय डंपर की चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मि_ूलाल जाटव (64) निवासी पिपलाई गांव, कालीटोल (जिला रायसेन) के रूप में हुई है। वे भोपाल के आनंद नगर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहॉ आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार रात कार्यक्रम से लौटते वक्त भदभदा घाट के पास एक डंपर ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मि_ूलाल को मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।








