नगर पालिका की जनसुनवाई में श्री समर्पण श्री संस्था देगी 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन

Join Us

नर्मदापुरम। आज से नगर पालिका हर गुरुवार को 11 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई करेगी। यह निर्णय उन्होंने दो दिन पूर्व लिया जिसमें अपनी व्यक्ति अपने एवं अपने वार्ड की समस्या लिखित में सीएमओ एवं नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष रख सकते हैं। उसका निराकरण नगर पालिका द्वारा तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। इसी विषय पर श्री समर्पण श्री के स्वदेश सैनी ने बताया कि संस्था द्वारा आज नपा में ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन के विषय में चर्चा कर फिर से वही 8 सूत्रीय मांगों को सीएमओ के सामने रखेगी व तत्काल प्रभाव से मांगों पर कार्यवाही किए जाने का निवेदन करेगी क्योंकि 1 महीने पूर्व भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन और अधिकारी से मिलना हुआ था उसके बाद भी हमारी मांगों को लेकर कोई भी काम नहीं किया गया अब नगर प्रशासन द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री समर्पण श्री संस्था कल दोपहर 1र बजे नगर पालिका जाकर अपनी मांगों को ज्ञापन के रूप में रखेगी और उन सभी मांगों को लेकर यह निवेदन करेगी की कार्यवाही जल्द से जल्द हो।

Previous articleभाजपा की प्रोफेशनल मीट आज
Next articleपटवा लाइन के नाले नालियों से आज हटेगा अतिक्रमण