नालियों पर बने रैंप से सफाई में हो रही दिक्कतए दी समझाइश
नर्मदापुरम्। बाजार में लगातार अतिक्रमण हटाकर नाले नालियों की सफाई की जा रही है। बुधवार को स्वच्छता टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में की नाली पर दुकानदारों द्वारा बनाए गए रैंप को तथा उनके ऊपर रखे पत्थर आदि हटाने की समझाइश दी। स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश तथा व्यापारीगणों की सहमति से बाजार क्षेत्र के नाले नालियों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। बुधवार को पटवा लाइन के नाले नालियों पर बनाए गए रैंप को हटाने की समझाइश दी गई। गुरूवार को रैंप नहीं हटाए गए तो अतिक्रमण टीम द्वारा जेसीबी की मदद से हटाया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी।






