भाजपा की प्रोफेशनल मीट आज

Join Us

नर्मदापुरम। विकसित भारत का अमृत काल . सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आज दोपहर 2 बजे नर्मदापुरम के साईं कृष्णा रिसॉर्ट पहाड़िया के पास प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई है। कार्यक्रम संयोजक सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रोफेशनल मीट में भाजपा प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी सांसद दर्शनसिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शक्ला विधायक डॉ सीतासरन शर्मा विजयपाल सिंह प्रेमशंकर वर्मा ठाकुरदास नागवंशी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल नागरिक व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Previous articleपूर्णिमा पर नर्मदा तट के घाटों पर लगा रहा मेला, खूब हुए भंडारे
Next articleनगर पालिका की जनसुनवाई में श्री समर्पण श्री संस्था देगी 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन