पूर्णिमा पर नर्मदा तट के घाटों पर लगा रहा मेला, खूब हुए भंडारे

Join Us

नर्मदापुरम। हर माह की पूर्णिमा की तरह ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा भक्ति भाव के साथ मनाई गई। स्नान पर्व का यह विशेष संयाेग रहा। इस विशेष स्नान पर्व पर नर्मदा तट के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पं राजेंद्र पांडेय के अनुसार पूर्णिमा व अमावस्या विशेष स्नान पर्व होते हैं। इस पवित्र पर्व के दिन पवित्र नदियों के जल में स्नान करने का बड़ा पुण्य मिलता है। इस दिन गंगा, नर्मदा समेत अनेक पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं तांता लगा रहा। नर्मदापुरम सहित अन्य अनेक स्थानों पर मेले जैसा माहाैल रहा। नर्मदा तट के घाटों पर लाखों का कारोबार हुआ कई लोग दान-पुण्य के अवसर पर दान देकर पुण्य लाभ कमाते हैं। उन्होने बताया कि पूर्णिमा पर वट के पौधे लगाने से बढ़ा पुण्य लाभ व मन को प्रसन्नता मिलती है। पूर्णिमा के दिन स्नानादि करके पुण्य फल प्राप्त करने का विशेष पर्व है। इसका लाभ उठाया गया। इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के भी अनेक उपाय किए जाते हैं और अकाल मृत्यु व रोगों से मुक्ति के लिए भी स्नान का विशेष लाभ लिया गया।

Previous articleजगदीश मंदिर में प्राचीन परंपरा के तहत महाप्रभु के हुए महास्नान
Next articleभाजपा की प्रोफेशनल मीट आज