दोनो शासकीय महाविद्यालयों में शुरू होना चाहिए बी-एड कॉलेज

Join Us

नर्मदापुरम। यह विडंबना ही है कि संभाग मुख्यालय के दो प्राचीन प्रतिष्ठित शासकीय कालेजों में बीएड कालेज प्रारंभ नहीं हो रहे हैं। पूर्व में नर्मदा महाविद्यालय में बीएड की कक्षाएं लगती थी। लेकिन अचानक बीएड कालेज बंद कर दिया गया। उसके बाद यहां पर अनेक बार छात्रों ने उनके पालकाें ने पुन: बीएड कालेज शुरू करने की मांग उठाई लेकिन मांग को दबा दिया गया। शासन में बैठे बहरे अंधे मंत्रियों प्रशासनिक जबावदार अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग सकी। इस कारण नर्मदा महाविालय तथा होम सांइस कालेज में बीएड जैसे कोर्स प्रारंभ करने की सार्थक व बहुप्रतिक्षित मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। शहर के नागरिकों बुद्धिजीवियों के द्वारा पूर्व में भी शासकीय कालेजों में बीएड कालेज खोले जाने की मांग होती रही है। अब फिर नागरिकों के द्वारा नर्मदापुरम जिले से दो प्रमुख जबाददार जनप्रतिनिधि जिन्हें लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद हैं। उनसे छात्र हितों में यह मांग की जा रही है। पूर्व सांसद जो शिक्षा मंत्री हैं। उनसे भी यह मांग की जा रही है कि वे उच्च शिक्षा मंत्री तक यह बात पहुंचाए कि संभाग मुख्यालय के दोनों शासकीय महाविद्यालयों में इसी सत्र से यहा अगले सत्र से बीएड कालेज जल्द शुरू किया जाए। जिससे विद्यार्थियों को बीएड कालेेज की वास्विक पढाई का लाभ मिल सके तथा पालकों का प्रायवेट कालेज में आर्थिक शोषण होना बंद हो सके।

Previous articleसमाज और पत्रकारिता क्षेत्र में धर्मेंद्र चौबे ने अलग पहचान बनाई जाे कभी भुलाई नहीं जा सकती- डॉ शर्मा
Next articleधरना प्रदर्शन आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ