समाज और पत्रकारिता क्षेत्र में धर्मेंद्र चौबे ने अलग पहचान बनाई जाे कभी भुलाई नहीं जा सकती- डॉ शर्मा

Join Us

वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौबे को सेठानी घाट स्थित तिलक भवन सभागार में दी गई श्रद्धांजलि

नर्मदापुरम। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौबे का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार शाम सेठानी घाट स्थित तिलक भवन सभागार में श्रद्धांजलि दी गई। सभा में परिजन, मित्र, विशिष्टजन और शहरवासी शामिल हुए। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा. धर्मेंद्र चौबे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे। उन्होंने पत्रकारिता में अलग पहचान बनाई। उनका स्वभाव सरल और मिलनसार था। समाज में उनकी प्रतिष्ठा अलग थी। उनके निधन से पत्रकारिता को बड़ी क्षति हुई है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पत्रकार, बलराम शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रश्मि देशमुख, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र कौरव, राजू जमनानी, किशोर करैया, सौरभ तिवारी, केएन त्रिपाठी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी, मुन्नू दुबे, संजय शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख मौजूद रहे।

समाचारों का निष्पक्ष संपादन करते थे

स्व- चौबे के परिजन डाॅ ओएन चौबे बृजेश व्यास, विजय व्यास, चंद्रशेखर शर्मा, अनूप चौबे, अनिल चौबे, प्रदीप चौबे भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। दैनिक भास्कर के संपादक योगेश पवार ने कहा कि संस्था द्वारा उनके परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। संस्था ने एक अच्छा और निर्भीक पत्रकार खोया है। उनकी क्षति पूरी नहीं की जा सकती। वे निष्ठा और ईमानदारी से समाचारों का निष्पक्ष संपादन करते थे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामभरोस मीना ने किया।

Previous articleतीखी तपन और लू के थपेड़ों ने झुलसाया
Next articleदोनो शासकीय महाविद्यालयों में शुरू होना चाहिए बी-एड कॉलेज