तीखी तपन और लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Join Us

जून में 42 पार हो रहा पारा

नर्मदापुरम। जून का एक सप्ताह निकल गया। मानसून आने का निर्धारित समय आ रहा है। अप्रैल और मई में गर्मी ने तेज असर दिखाया। मई में नौ तपा लगने पर बारिश हुई है। इस कारण नौ तपा नहीं तपा। लेकिन अब गर्मी जोर मार रही है। सुबह से ही तीखी तपन शुरू हो रही है। दोपहर में तो झुलसाने वाली लू चल रही थी। अधिकतम तापमान जून में 42 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। बार बार पारा छलांग लगा रहा है। तीखी गर्मी के असर के चलते कार्य करने में कठिनाई हो रही है। घरों व आफिसों में कूलर भी चल रहे हैं लेकिन गर्मी के तेज असर के चलते सभी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। इस वर्ष जून में पहले दिन से ही तापमान का असर तेज होना शुरू हो गया था जो लगातार बढ़ते ही जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी इसी प्रकार की गर्मी पडे़गी। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून आने में एक कुछ समय और लग सकता है।

Previous articleदो साल पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में युवा कांग्रेसी अक्षय दीक्षित की मौत की नहीं हो सकी सही तरह से जांच
Next articleसमाज और पत्रकारिता क्षेत्र में धर्मेंद्र चौबे ने अलग पहचान बनाई जाे कभी भुलाई नहीं जा सकती- डॉ शर्मा