दो साल पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में युवा कांग्रेसी अक्षय दीक्षित की मौत की नहीं हो सकी सही तरह से जांच

Join Us

बीएमओ और सीएमएचओ भी सवार थे कार में, साधारण जांच कर कर दिया मामला रफा दफा

उस घटना पर अभी भी डला हुआ है परदा, अाज मनेगी पुण्य तिथि

नर्मदापुरम। दो साल पूर्व शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अरूण दीक्षित के सुपुत्र युवा कांग्रेसी अक्षय दीक्षित की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत हो गई थी। हरदा स्टेट हाइवे पर मंगवारी के पास सड़क हादसे में कांग्रेस मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव अक्षय दीक्षित का निधन हो गया था। गाड़ी में अक्षय दीक्षित के साथ नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, माखननगर बीएमओ डॉ रोहित शर्मा और पुलिस कांस्टेबल अक्की जायसवाल भी साथ में थे। एक्सीडेंट के बाद सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश देहलवार मौके से चुपचाप चले गए थे। न रात में घायलों को पहुंचाएं और न वे अक्षय दीक्षित की अंतेष्टि में शामिल हुए थे। न बाद में अभी तक परिजनों से कोई हाल चाल लिया। अब उनका तबादला हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिले के सबसे बड़े अधिकारी होते हुए अपना फर्ज निभाने के बजाय घटनास्थल से घायलों को वहीं छोड़कर भाग जाने से अनेक सवाल उठे थे। सीएमएचओ के इस रवैये से शहर की जनता में आक्रोश पनपा था। सड़क हादसे से जुड़ा एक लाइव वीडियो सामने आया था। जिसे गाड़ी में बैठे अक्की जायसवाल की इंस्टाग्राम से लाइव चलाया जा रहा था। वीडियो में जोर से एक गाना भी बजते हुए सुनाई दे रहा। कुछ ही सेकंड बाद एक्सीडेंट हो गया।

जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना को लेकर नोटिस जारी करने की बात सामने आई थी। लेकिन उसमें भी लीपापोती हो गई थी। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर माखननगर डॉक्टर रोहित शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए थे। प्रकरण की जांच के आदेश की चर्चाएं हुई थी। लेकिन मामला प्रभावशील डाक्टरों से जुड़ा होने से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अक्षय के पिताजी ने बीते माह उक्त संदिग्ध घटना को लेकर पत्रकार वार्ता में अनेक सवाल उठाए थे।

ये लोग सिवनी मालवा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी ड्राइव अक्षय कर रहे थे और बीएमओ बाजू में बैठे हुए थे। अचानक गाड़ी पलटी खा गई। घटना के कुछ देर बाद ही पूरे शहर में इस घटना की जानकारी फैल गई थी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश और चौथे साथी अक्की जायसवाल को ज्यादा चोट नहीं आई थी। सीएमएचओ दिनेश देहलवार ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। और बहुत दिनों तक चुप्पी साध रखी थी।

सोशल मीडिया पर जताया गया था रोष

उक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर आक्रोष जताया जा रहा थ। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अक्की जायसवाल के इंस्टा आईडी से लाइव रिल्स बनाई जा रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चल रही है और कार में गाना बज रहा है ये जो हल्का हल्का सुरूर है-‘ की शराब पीना सिखा दिया। अक्षय दीक्षित की मौत अभी तक रहस्य और संदिग्ध बनी हुई है।

पिता सहित अनेक लोगों ने की थी निश्पक्ष जांच की मांग

अक्षय दीक्षित के पिता अरूण दीक्षित व कांग्रेस के नेताओं, समाजसेवियों सहित अनेक लोगों ने शक जाहिर करते हुए कहा था कि कहीं यह घटना कोई साजिश तो नहीं? उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिसमें लीपापोती होकर रह गई। मृतक के पिता ने उसके बाद पुलिस अधिकारियों से जांच के लिए लिखा भी लेकिन कोई गंभीरता से जांच नहीं हो सकी। समाजसेवी मान रहे हैं कि उक्त मामले में खात्मा लगाया जाना भी आश्यर्य का विषय है।

Previous articleबदलते मौसम में मलेरिया का बढ़ रहा खतरा
Next articleतीखी तपन और लू के थपेड़ों ने झुलसाया