धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ

Join Us

माखन नगर। नर्मदापुरम। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान एवं तहसील मंत्री गोपाल मीणा द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य मूंग खरीदी हेतु शासन प्रशासन से हम लोगों ने तहसील स्तर एवं ग्राम इकाईयों द्वारा आवेदन निवेदन ज्ञापन के माध्यम से किया गया परंतु आज दिनांक तक शासन की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है अभी तक शासन द्वारा मूंग खरीदी संबंधी कोई आदेश नहीं निकाला गया है इसीलिए भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आंदोलन किया। मूंग खरीदी के तारतम्य में आज ग्राम काजल खेड़ी इकाई द्वारा तहसीलदार अनिल पटेल को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देते समय लखन लाल चौधरी गोपाल मीणा गोविंद सीठा हितेश चौधरी शुभम मीणा ग्राम इकाई अध्यक्ष नील चौधरी दुर्गेश चौधरी मनमोहन राजपूत सजल मीणा अभिषेक मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleदोनो शासकीय महाविद्यालयों में शुरू होना चाहिए बी-एड कॉलेज
Next articleनागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक गुरूवार को नपा कार्यालय में होगी जनसुनवाई