पूर्व पार्षद की साली की प्रताड़ना से महिला ने जहर खाया

Join Us

 पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप
जबलपुर। तिलवारा थानार्न्तगत् एक रसूखदार महिला की प्रताड़ना व पैसों की मांग से प्रताड़ित होकर एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे उपचारार्थ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रकरण में पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की छोटी बहन पिंकी सोंधिया ने बताया मोती लाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद ताहिर अली की साली शाइना खान निवासी लेमा गार्डन, गोहलपुर के संपर्क में उसके जीजा देवेन्द्र सोंधिया मादक पदार्थो के कार्य में लिप्त हो गये। शाइना द्वारा अपने जीजा ताहिर के रसूख की दम पर देवेंद्र से 5 लाख रुपए ले लिये जिसका ऑन लाइन पेमेंट का रिकार्ड हैं। पिंकी ने बताया कि उसके जीजा से पुनः 5 लाख की मांग की गई, नही देने पर 8-10 लोग जिसमें महिला भी शामिल थी, 4 जून की रात्रि में उसके घर दुर्गा मंदिर के पास, भैरव नगर, पवार हाउस के आगे, मेडिकल पहुंचे और पूर्व पार्षद का रसूख बताते हुए धमकाया, जिससे क्षुब्ध होकर देवेन्द्र की पत्नी और उसकी बड़ी बहन रेखा सोंधिया ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे उपचारार्थ मेडिकल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में वार्ड नंबर 16 में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में तिलवारा थाना व पूर्व पार्षद से जानकारी लेनी चाही तो संपर्क नहीं हो सका।
इनका कहना
पूर्व पार्षद ताहिर अली की धौंस दिखाकर उसकी साली शाइना मेरे जीजा देवेन्द्र को प्रताड़ित कर रही थी, जिससे मेरी बहन रेखा ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। रसूख के कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

Previous articleपावर मैनेजमेंट कंपनी चिकित्सालय में 9 जून को
Next articleभाजपा जबलपुर ग्रामीण की कार्यशाला सम्पन्न