पावर मैनेजमेंट कंपनी चिकित्सालय में 9 जून को

Join Us

नि:शुल्क पैथॉलाजी जांच श‍िविर का आयोजन

जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के रामपुर स्थ‍ित चिकित्सालय में 9 जून को प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक एक निजी पैथॉलाजी लेब के सहयोग से नि:शुल्क पैथॉलाजी जांच श‍िविर का आयोजन किया गया है। नि:शुल्क पैथॉलाजी जांच शि‍विर में कम्पलीट ब्लड काउंट, थायरॉयड प्रोफ़ाइल, एचबीए 1 सी, कम्पलीट लिपिड प्रोफ़ाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट किए जाएंगे। पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्मिक व उनके आश्रि‍त उक्त सुविधा का लाभ बिना किसी भुगतान के ले सकेंगे। जांच के वक्त कार्मिक व उनके आश्रि‍त को पावर मैनेजमेंट कंपनी की चिकित्सा पुस्त‍िका साथ लाना अनिवार्य होगा। ब्लड शुगर व लिपिड प्रोफाइल की जांच के लिए संबंध‍ित व्यक्ति को खाली पेट आना आवश्यक होगा।

Previous articleदो माह में पश्चिम मध्य रेल ने 9 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया
Next articleपूर्व पार्षद की साली की प्रताड़ना से महिला ने जहर खाया