भाजपा जबलपुर ग्रामीण की कार्यशाला सम्पन्न

Join Us

जबलपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व कर आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धी को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की रचना हेतु भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिले की कार्यशाला जिला अध्यक्ष  राजकुमार पटेल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी ने कार्ययोजना को विस्तार से बताया। कार्यशाला को वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन महामंत्री राजेश दाहिया एवं आभार डॉ सुभाष तिवारी ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, देवेन्द्र नायक, कृष्णशेखर सिंह, पुष्पराज सिंह, रूपेश पटेल, भरत मिश्रा, आचार्य जगेंद्र सिंह, विद्या चौरसिया, अर्चना सिसोदिया, नीता विक्रम परवार उपस्थित थे।

Previous articleपूर्व पार्षद की साली की प्रताड़ना से महिला ने जहर खाया
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए