कार्यालय जनता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र- प्रहलाद पटेल
जनता कार्यालय के शुभारंभ में रही जनप्रतिनिधियों एवं जनता की बड़ी भागीदारी
मोदी जी ने वैश्विक स्तर पर बढाई देश की पहचान- दर्शन सिंह
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में जनता कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्रीय लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया। कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। स्वागत उद्बोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा ने विगत 1 वर्ष में सांसद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस जनता कार्यालय का शुभारंभ जनता के लिए किया गया है जिसका लाभ जनता को मिलेगा। यह कार्यालय जनता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी का स्वभाव बहुत ही सहज एवं सरल है। उनसे मिलने में किसी व्यक्ति को कोई असहजता नहीं होती। सांसद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल में गरीब कल्याण कृषि सुधार महिला सशक्तिकरण युवा रोजगार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ वैश्विक स्तर पर देश की पहचान बनाई है। श्री चौधरी ने कहा कि इन 11 सालों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों ही बदल गईं।
जनता कार्यालय की शुभारंभ के बारे में चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान एवं सुविधाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और उसके क्रियान्वयन जनता कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यालय गरीब, मजदूर किसान महिला और कमजोर वर्गों के लिए एक मजबूत आधार होगा।
1 साल बेमिसाल पत्रक का किया विमोचन
लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जनता कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्यों पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा राज्यसभा सांसद माया नारोलिया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी सीमा सिंह प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित संगठन के पदाधिकारी एवं आम लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।






