मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला सम्पन्न

Join Us

अभियान को शक्ति केंद्र तक पहुँचाने का लिया संकल्प

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुआ।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को विकास सुशासन और सुरक्षा की दिशा में सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है। यह अभियान भारतीय लोकतंत्र की विकास यात्रा का उत्सव है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन में चलने वाले इस अभियान में पांच प्रमुख कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना है जिनमें सेवा संगठन और संकल्प की भावना निहित है।

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर दो माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधरोपण के लिए पालकों की नियुक्ति की जाए जो उनकी देखरेख सुनिश्चित करेंगे।

संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस आपातकाल दिवस अभियान को शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने मंडल कार्यशालाओं ग्राम चौपालों सोशल मीडिया अभियान मीडिया संवाद और डिजिटल प्रतियोगिताओं की जानकारी विस्तार से दी।

संचालन जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुकेश चंद्र मैना ने किया। कार्यशाला में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से पांच प्रमुख कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई।

कार्यशाला में सासंद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सासंद माया नारोलिया सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी शिव चौबे राजेन्द्र हरदेनिया राजो मालवीय संपत मूंदड़ा अर्चना साहू मंचासीन रहे।

कार्यशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीए जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Previous articleसीएमओ इटारसी रितु मेहरा ने किया बरसात पूर्व नालों का निरीक्षण
Next articleसबसे सहज और सरलता से मिलते हैं दर्शन सिंह- केंद्रीय मंत्री डीडी उईके