मूंग की सरकारी खरीदी में बना हुआ है असमंजस

Join Us

खेतों में मूंग की होने लगी कटाई, हार्वेस्टर की हो रही कमी

नर्मदापुरम। बीते वर्षों से अधिक इस बार जिले में मूंग की बोवनी हुई है। ग्रीष्मकालीन मूंग पक कर तैयार है। कहीं- कहीं कटाई भी शुरू हो गई है। किसानों का कहना है कि 10 जून तक 90 फीसद मूंग की कटाई हो जाएगी। नर्मदापुरम और हरदा जिले में 45 से 50 लाख क्विंटल मूंग होने की संभावना। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की घोषणा और पंजीयन की प्रतीक्षा की जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा मूंग खरीदी होगी भी या नहीं यह असमंजस बना हुआ है। इसी के साथ मूंग की फसल की कटाई के लिए हार्वेस्टर भी कम पड़ रहे हैं।

भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री उदय पांडेय शिवमोहन सिंह ने शासन से मांग की है कि पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाए। जिससे किसानों को राहत हो सके।

क्षेत्र में मूंग की कटाई प्रारंभ हो गई है कुछ स्थानों पर फल कट गई है। व्यापारी कम दाम पर खरीद भी रहे हैं। किसानों की ओर से मांग हो रही है कि समय पर मूंग उपार्जन का रजिस्ट्रेशन करवा कर किसानों की पूरी मूंग की खरीदी शुरू करवाई जाए। जिससे किसानों की परेशानी कम हो सके।

किसानों का कहना है मानसून का समय आ रहा है। मूंग की उपज खराब नहीं हो इसके लिए जल्द खरीदी करने का इंतजार शुरू हो रहा हैं। किसानों को इस बात की भी चिंता सता रही है कि इस बार शासन मूंग खरीदी करेगा भी या नहीं। ऐसे में क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी है। किसानों के सामने इस समय सबसे बड़ी परेशानी फसल की कटाई को लेकर भी दिखाई दे रही है। क्योंकि मौसम बिगड़ रहा है। एक दो बार प्री मानसून की बारिश हो भी गई है। अब मानसून आने को है। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में हार्वेस्टर नहीं है। इसलिए कटाई में समय लगेगा।

मूंग की फसल बहुत अच्छी है

इस बार नर्मदापुरम जिले में मूंग की फसल अच्छी है। कटाई शुरू हो चुकी है। उपज निकलने लगी है। कई किसानों ने मूंग निकाल चुके हैं। इस बार दोनों जिलों में मूंग की पैदावार भी अच्छी हो रही है। किसान मूंग की फसल के बाद खरीफ की तैयारी में लगेंगे।

Previous articleसबसे सहज और सरलता से मिलते हैं दर्शन सिंह- केंद्रीय मंत्री डीडी उईके
Next articleछोटी नदियां बारहमासी बहेगी तभी नर्मदा जैसी बड़ी नदी को बचा पाएंगे – मंत्री प्रहलाद पटेल