डीजे की आवाज से बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तड़पती रही बच्ची और पिता से कागज मांगता रहा डॉक्टर

Join Us

शिवहर (आरएनएस)। बिहार के शिवहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डीजे की तेज आवाज से 15 साल की एक बच्ची पिंकी कुमारी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मौत के पीछे डाक्टरों की लापरवाही भी बताया है।बताया जाता है कि देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी सोनफी साह के पोते की शादी का मटकोर पूजा का कार्यक्रम था। इस दौरान डीजे रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पिंकी अपने परिजनों के साथ घर के बाहर शोभा यात्रा देखने निकली थी। इस दौरान आचानक डीजे की तेज आवाज सुनकर पिंकी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन उसे बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर औपचारिकता की गई। मृतक के चाचा मोतीलाल साह ने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष कुमार पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद इलाज शुरू हुआ। इस दौरान बच्ची तड़पती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। पिंकी हृदय रोग से ग्रसित थी।
उसका दिल्ली के पंत अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसके पिता रिक्शा चालकर उसका इलाज करा रहे थे।
उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गई है। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि वो जिला पदाधिकारी से मिलकर संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे।

Previous articleबेंगलुरू भगदड़ मामला: मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देगी आरसीबी, दर्ज हुई एफआईआर
Next articleटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी