कार्गो शिप में आग लगी, 22 क्रू मेंबरों ने लाइफबोड में उतरकर बचाई जान

Join Us

वाशिंगटन,(ए)। अमेरिका के अलास्का के पास समंदर में कार्गो शिप में आग लग गई। इस जहाज में 3 हजार गाडिय़ां थीं, जिनमें से करीब 800 इलेक्ट्रिक कारें थीं। जहाज मेक्सिको जा रहा था। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है जब जहाज के पीछे वाले हिस्से से धुआं उठता देखा गया। आग बढऩे लगी तो जहाज पर मौजूद 22 क्रू मेंबरों ने खुद को लाइफबोट में उतारा और जहाज छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। ये हादसा अलास्का के एडक द्वीप से करीब 490 किलोमीटर दूर हुआ। जहाज मॉर्निंग मिडास यह 183 मीटर लंबा है और लाइबेरिया देश के झंडे तले चलता है। इसे 2006 में बनाया गया था। यह चीन के यानताई बंदरगाह से 26 मई को रवाना हुआ था और मेक्सिको के लाजारो कार्डेनास बंदरगाह जा रहा था

Previous articleआखिरकार पाकिस्तान की अकड़ निकली, विदेश मंत्री बोले- ‘भारत के साथ व्यापक बातचीत चाहते हैं
Next articleमोदी इजराइली पीएम जैसा बनने की कोशिश कर रहे : बिलावल