मोदी इजराइली पीएम जैसा बनने की कोशिश कर रहे : बिलावल

Join Us

इस्लामाबाद,(ए)। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीएम मोदी को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का सस्ता वर्जन बताया है। संयुक्त राष्ट्र में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने कहा कि पीएम मोदी खुद को इजराइली पीएम जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे उनके आसपास भी नहीं हैं। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह खराब उदाहरणों से प्रेरित न हो।भारत ने बिलावल के बयान की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान निचले स्तर पर पहुंच चुका है। भुट्टो को अपनी हताशा का गुस्सा पाकिस्तान में आतंकवाद के सरगनाओं पर निकालना चाहिए, जो आतंकवाद को देश की नीति का हिस्सा बनाए हुए हैं।
वहीं शशि थरूर के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक युवा पाकिस्तानी नेता अमेरिका में उन लोगों का बचाव कर रहा है जो उसकी मां की हत्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान अपनी महान सभ्यता विरासत पर गर्व करता है। हम सिंधु घाटी सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं। मोहनजोदड़ो मेरे निर्वाचन क्षेत्र से बस कुछ ही दूरी पर है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने मोदी पर निशाना साधा हो। 2022 में यूएन में बोलते हुए तत्कालीन पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि ‘वह आरएसएस और बीजेपी या पीएम मोदी से नहीं डरते।

Previous articleकार्गो शिप में आग लगी, 22 क्रू मेंबरों ने लाइफबोड में उतरकर बचाई जान
Next articleआईपीएल के बाद बेहतर कप्तान के तौर पर उभरे श्रेयस