जबलपुर। मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल के द्वारा उड़द व मूंग खरीदी को लेकर जारी बयान कि सरकार उड़द व मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करेगी। श्री वर्णवाल के जारी बयान के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव व मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोसल मीडिया पर किसान सरकार व मुख्यमंत्री मोहन यादव को जमकर कोस रहे हैं। प्रदेश में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के महामंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने मीडिया के माध्यम से सरकार के नाम खुला पत्र जारी करते हुये तीखे सवाल पूछे है। जिनके उत्तर भारतीय किसान संघ ने सार्वजनिक तौर पर किसानों के समक्ष सरकार व मुख्यमंत्री से रखने को कहा है।भारतीय किसान संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि मूंग उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण मूंग व उड़द उत्पादक जिलों के किसान नाराज है। इसलिये किसानों की मांग पर भारतीय किसान संघ चरणबद्व आंदोलन की शुरूआत कर रहा है। जिसके तहत किसान संघ के कार्यकर्ता सोमवार को महाकौशल प्रांत की सभी मंडियों में जाकर किसानों से उड़द व मूंग खरीदी न होने से होने वाले नुकसान को लेकर संवाद करेगें।








