ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया जबलपुर चैप्टर की ओर से शहीदों को नमन करने हेतु काव्य गोष्ठी

Join Us

ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया जबलपुर चैप्टर की ओर से महासचिव डॉ शिव शंकर अवस्थी के मुख्य आतिथ्य में और आचार्य भागवत दुबे की अध्यक्षता में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन 30 मई को जबलपुर में किया गया आयोजन का केंद्र बिंदु पहलगाम के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्शेय से था उन्ही शहीदों को नमन करने हेतु काव्य गोष्ठी आयोजित की गई थी कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि स्वागत की परम्परा के बाद शशि परिहार की सरस्वती वंदना के साथ हुआ तत पश्चात् जबलपुर चैप्टर की संयोजिका डॉ उषा दुबे ने अवस्थी जी का शाब्दिक स्वागत करते हुए उद्बोधन दिया अध्यक्ष डॉ सलमा जमाल डॉ चंद्रा चतुर्वेदी डॉ कामना कौस्तुभ राजेश पाठक स्मृति शुक्ल संतोष नेमा शशि परिहार दीपक तिवारी ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत की तथा अपने अपने उद्गार व्यक्त किये डॉ एस एस अवस्थी ने संस्कारधानी को संस्कार दानी भी बनने को प्रेरित किया व् लेखन के की बारीकियों से अवगत कराया तथा कविता पढ़ी आचार्य डॉ भगवत दुबे ने उद्बोधन के साथ कविता पढ़ी सञ्चालन दीपक तिवारी दीपक का तथा आभारडॉक्टर कामना कौस्तुभ ने किया आयोजन का संयोजन डॉ ऊषा दूबे और डॉ सलमा जमाल का था.

Previous article900 फुट की चुनरी से हुआ बाणगंगा मैया का हुआ श्रृंगार
Next articleजय हो जय हो भारत माता सारा जग तेरे गुण गाता