जय हो जय हो भारत माता सारा जग तेरे गुण गाता

Join Us

मंथनश्री साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था की ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित काव्य गोष्ठी श्री अतुल तिवारी पूर्व प्रवर डाक अधीक्षक एवं वरिष्ठ गायक के मुख्य आथित्य,डॉ छाया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई.! विशिष्ट अतिथि श्री विजय नेमा एवं गणेश शंकर प्यासा थे.! अतिथियों ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना का शौर्य साहस एवं पराक्रम का प्रतीक बताया.! जिसकी सफलता ने सारी दुनिया में भारतीय सेना की ताकत का एहसास कराया है.! मुख्य वक्ता राजेश पाठक प्रवीण ने ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित काव्य गोष्ठी के लिए मंथनश्री को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष गरिमा एवं गौरव का विषय है.! संस्थापक एवं अध्यक्ष संतोष नेमा ने मंथन श्री के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए साहित्यकारों को राष्ट्रीय जागरण एवं राष्ट्र प्रेम पर लिखने के लिए प्रेरित किया.!
अतिथियों का स्वागत अर्चना द्विवेदी कविता नेमा, सरस्वती वंदना ज्योत्सना शर्मा एवं कार्यक्रम का संचालन कविता राय कृति द्वारा किया गया.! इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेम से और पर वाक ऑपरेशन सिंदूर पर कवियों द्वारा एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई गई प्रीति नामदेव ने जय हो जय हो भारत माता सारा जग तेरे गुण गाता, श्री गोवर्धन सिंह फ़ौदार मॉरीशस, नाम तेरा पाक है पर काम नापाक,संध्या जैन श्रुति ने निरपराधों,निर्दोषों की हत्या करना निर्मम, हिंदू होना ही गुनाह था क्या आई नहीं तुम्हें शर्म, नारायण तिवारी ऑपरेशन सिंदूर से बेटा तेरा अस्तित्व मिटाएंगे, रश्मि बाजपेई जीवन का आधार है सिंदूर, अनीता उपाध्याय टूटी चूड़ियां छूटी मेहंदी,छूट गया सिंदूर घाट के पहलगांव में, रश्मि पांडे बरस रही सीमा पर आग,वीर जवान अब तो जाग, राम बल्लभ गुप्ता उठो हमारे रण वाकरो भारत मां ने बुलाया है, मदन श्रीवास्तव, सबसे पहले है सदा अपना भारत देश, संतोष नेमा सेना अपने देश की दुनिया में मशहूर ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ा पाठ गुरुर, शिशिर देसाई उषा की लाली में लिपटी, रण भेरी की तान इसके अतिरिक्त तमाम कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं से सब का मन मोह लिया जिम सुषमा खरे, डॉ सलमा जमाल, ज्योति प्यासी जगत राज प्रजापति, ज्योति मिश्रा,आशा निर्मल जैन, राजकुमारी रैकवार, प्रभा श्रीवास्तव बच्चन, रजनी कटारे,शरद नारायण खरे,हेमंत जैन,प्रदीप नामदेव, योगिता चौरसिया, उमा मिश्रा, डॉ मुकुल तिवारी, प्रमोद दहिया, रेखा नेमा,अनीशा नेमा,कमलेश नाहटा, एम पी कोरी, मुकेश त्रिपाठी,अनुराधा गर्ग, आदि कवियों ने अपनी सहभागिता दी आभार प्रदर्शन आशुतोष तिवारी ने किया.!

Previous articleऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया जबलपुर चैप्टर की ओर से शहीदों को नमन करने हेतु काव्य गोष्ठी
Next articleदिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव