पचमढ़ी में आयोजित आम महोत्सव में सम्मिलित हुए सांसद

Join Us

पर्यटकों को आम की गुणवत्ता बताने के लिए खास है आम महोत्सव रू सांसद दर्शन सिंह चौधरी

नर्मदापुरम। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में कार्यालय सहायक संचालक उद्यान प्रमुख उद्यान बायसन लॉज के पास आम महोत्सव एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि पचमढ़ी सैलानियों को आम के गुणवत्ता और उसके गुण के बारे में बताने के उद्देश्य से आम महोत्सव का आयोजन किया गया है। उद्यानकी विभाग के अधिकारियों के द्वारा सेमीनार में तकनीकी माध्यम से आम की उन्नत किस्म की खेती करने के तरीके किसानों को बताए जा रहे हैं। आम महोत्सव दो दिन जारी रहा। जिसमें शासकीय और निजी क्षेत्र के बागों से निकलने वाले विभिन्न किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए। महोत्सव में सरकारी बाग सहित जिले में निजी क्षेत्र, शासकीय उद्यान और प्राकृतिक रूप से मिलने वाले आमों को शामिल किया गया जिसमें लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बाम्बेग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोआ किस्म को चिन्हित कर लिया गया है।

 

Previous articleश्री समर्पण श्री संस्था ने नपा को देने के लिए आर्थिक सहयोग अभियान शुरू किया
Next articleशहर के चर्च मैदान पर बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन