श्री समर्पण श्री संस्था ने नपा को देने के लिए आर्थिक सहयोग अभियान शुरू किया

Join Us

नर्मदापुरम। विगत कई दिनों से देखा जा रहा है कि नर्मदापुरम नगर में आवारा कुत्तों को संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जो आए दिन लोगों काट रहे है एवं इनके काटने से लोगों की जान तक जा रही है। नगरपालिका के पास इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए न तो टीम है और न ही वाहन पर्याप्त फंड होने के बाद भी इस विषय पर कोई विचार नहीं कर रहा है। अत: शहर के नागरिकों से अपील है कि अपनी सुरक्षा हेतु टैक्स के अलावा अतिरिक्त फंड नगरपालिका को देवे जिससे नगरपालिका आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन और टीम की व्यवस्था कर सके। इस अभियान की शुरुआत इंदिरा चौक से हुई जिसमें व्यापारी और आम जनता ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया और उनके द्वारा भी यह सुझाव आए कि नगर पालिका नर्मदापुरम को जल्द से जल्द गाड़ी खरीदना चाहिए और कुत्तों को पकड़ने में एक्सपर्ट की टीम बुलाई जानी चाहिए जिससे कुत्तों के बढ़ते हुए आतंक को खत्म किया जा सके। क्योंकि लगातार इनकी संख्या शहर में बढ़ती जा रही है और उनके रोकथाम के लिए नगर पालिका के पास कुछ भी साधन नहीं है संस्था के स्वदेश सैनी ने बताया कि इस अभियान में आम जनता ने अपना सहयोग दिया और सहयोग से प्राप्त राशि को जल्द ही नगर पालिका को सीएमओ मैडम को प्रदान किया जाएगा ताकि वह गाड़ी व स्टाफ की व्यवस्था कर सके और कुत्तों के फैल रहे आतंक को जल्द से जल्द रोक सके इस दौरान स्वदेश सैनी, अंकित सैनी, प्रिंस साहू रहमान खान विशाल चावरिया, संदीप खिल्लारे, दीपक मंन्द्रे, गौरव धानक, रितेश मालवीय, ऋतिक मालवीय, अयान कुरैसी, पियूष मीना, अनुज सोनी अंशराज राजपूत आदि।

Previous articleजन संवाद व सेवा का नया केंद जनता कार्यालय का उद्घाटन आज रामचरित मानस के अखंड पाठ से होगा प्रारंभ
Next articleपचमढ़ी में आयोजित आम महोत्सव में सम्मिलित हुए सांसद