सांसद चौधरी दर्शन सिंह करेंगे जनता कार्यालय को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष की सेवा भावना को समर्पित रहेगा कार्यालय- दर्शन सिंह चौधरी
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी दर्शन सिंह द्वारा जनसेवा, जनसंवाद और समाधान के उद्देश्य से स्थापित जनता कार्यालय का शुभारंभ 5 एवं 6 जून को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया जाएगा। यह कार्यालय मेन रोड अग्निहोत्री गार्डन के पास नर्मदापुरम में स्थित है।
इस दो दिवसीय शुभ अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ.साथ क्षेत्रीय नागरिकों के लिए संवाद और सामाजिक समर्पण की भावना का प्रदर्शन भी होगा। सांसद चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि यह कार्यालय न सिर्फ जनता की समस्याओं के निराकरण का माध्यम बनेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य भी करेगा।
आज से अखण्ड रामचरित मानस के पाठ के साथ होगा सांसद के जनता कार्यालय का विधिवत शुभ प्रवेश
सांसद श्री दर्शनसिंह चौधरी को आबंटित शासकीय आवास नेहरू पार्क के सामने जनता कार्यालय का दो दिवसीय कार्यक्रम आज 5 जून को दोपहर 12 बजे अखण्ड रामचरित मानस के पाठ से शुरू होकर 6 जून को सुबह 11 बजे हवन पूजन परसादी भण्डारे के साथ सांसद जनता कार्यालय का शुभारंभ होगा।
सांसद ने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण किया है। साथ ही वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी किसानों के हितों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
लोकसभा में सक्रियता और जनहित के मुद्दे
सांसद ने एक वर्ष के दौरान संसद में अपने क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। उनके संसदीय रिकॉर्ड में शामिल बहसें और उठाए गए मामले उनकी सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाते हैं। चाहे वह ग्रामीण सड़कों के विस्तार का मुद्दा हो, नर्मदा नदी के संरक्षण और विकास की आवश्यकता हो, उन्न्होंने हर मंच पर अपने मतदाताओं की आवाज़ बनने का प्रयास किया है।
किसानों के हमदर्द
लोकसभा सदस्य होने के साथ.साथ श्री चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह पद उनकी पहचान का एक अभिन्न अंग है। क्योंकि उनका जीवन किसानों के उत्थान और उनके अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। एक कृषक परिवार से आने वाले दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों की दुर्दशा को करीब से देखा है और उनके हक के लिए लगातार संघर्ष किया है उन्होंने किसानों के हितों के लिए सरकारी नौकरी भी छोड़ दी थी और कई आंदोलनों में भाग लिया है जिसके चलते वे कई बार जेल भी गए हैं्र
उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा ने किसानों को सशक्त बनाने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है वे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, उन्हें उचित मूल्य दिलाने और उनकी उपज के लिए बेहतर बाज़ार सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं उनकी इस भूमिका ने उन्हें किसानों के बीच एक विश्वसनीय और हमदर्द नेता के रूप में स्थापित किया है।
शिक्षा और समर्पण का संगम
दर्शन सिंह चौधरी की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है और विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैंं। उनका कहना है कि राजनीति एक जनसेवा का माध्यम है न कि केवल पद.प्राप्ति का ज़रिया।






