भवानी चौक के नवनिर्मित भव्य मंदिर में आज विराजेंगी मां राजराजेश्वरी

Join Us

मीनाक्षी क्षेेत्र के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य और सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण आज

नर्मदापुरम्। शहर के बीचों बीच स्थित नपा द्वारा दिए गए नाम भवानी चौक पर बने नवनिर्मित मंदिर में आज माता रानी राजराजेश्वरी विराजमान होंगी। पं आचार्य सोमेश परसाई के मार्गदर्शन में पं सचिन तिवारी के आचार्यत्व में विधिविधान से नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही गुरूवार को सुबह नगर का ऐतिहासिक 46.78 लाख से मीनाक्षी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भवानी चौक पर 19.96 लाख की लागत से बने सुलभ काम्पलेक्स और वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 एवं 28 में विभिन्न स्थानों पर 433ण.47 लाख के भूमि पूजन एवं लोकार्पण होंगे। मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध अर्किटेक्ट अमित पाराशर द्वारा किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज कंचन नगर रसूलिया में पौधरोपण करेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू महेंद्र यादव करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित पार्षदगण, सभापतिगण सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के सभी नागरिकों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

बुधवार शाम को मंदिर में पूजन के दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Previous articleउड़ी जहाज को पंक्षी फिर जहाज पर आवे की तर्ज पर नर्मदापुरम में ही डटे रहना चाहते हैं अधिकारी
Next articleजन संवाद व सेवा का नया केंद जनता कार्यालय का उद्घाटन आज रामचरित मानस के अखंड पाठ से होगा प्रारंभ