शहर के चर्च मैदान पर बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Join Us

 रोमांचक मैच में एमजी क्लब ने आवासीय फुटबाल टीम को 2-1 से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के पिताश्री स्वर्गीय कैलाश सारंग की स्मृति में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से गत दिनों बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार की शाम को चार मैच खेले गए। इसमें पहला मैच आवासीय-एमजी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें एमजी क्लब ने शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा दूसरा मैच डीएसवाई डब्ल्यू ने मिलन स्पोर्ट्स को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में सीहोर क्लब-आरएसआई के मध्य 0-0 से बराबरी रहा। इसके अलावा चौथा मैच सीहोर बाइज ने पुलिस बाइज को 2-0 से हराया।

Previous articleपचमढ़ी में आयोजित आम महोत्सव में सम्मिलित हुए सांसद
Next articleजहरीली पनीर फैक्ट्री पर कार्रवाई को लेकर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन