वॉशिंगटन डीसी ,(आरएनएस) भारत और अमेरिका के बीच पिछले काफी समय से ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। हालांकि अब इसे लेकर जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। यह कहना है अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटकिन है। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने के आसार जताए हैं। दरअसल, हॉवर्ड लटकिन ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच पर शिरकत की थी।इस दौरान उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच में ट्रेड डील जल्द ही साइन हो सकती है। हॉवर्ड लटकिन ने कहा कि, जल्दी कदम उठाने वाले देशों को बेहतर मौका मिलता है। इसके लिए मैं भारत की सराहना करता हूं। पहले के समय में ट्रेड डील साइन करने में 2-3 साल लग जाते थे, लेकिन अब हम इसे 1 महीने में पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसा रास्ता मिला है, जो दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। ऐसे में दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है।हॉवर्ड लटकिन के अनुसार, मैं भारत का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरे करीबी मित्रों में से एक निकेश अरोड़ा भी भारत में रहते हैं। हम अक्सर वहां हाउस पार्टी करते हैं, क्रिकेट खेलते हैं। भारत में बिताया गया हर पल मेरे लिए बेहद खास और यादगार है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए हॉवर्ड कहते हैं कि दोनों नेताओं को उनके देशों की जनता ने शानदार बहुमत दिया है। दुनिया में ऐसा जनादेश पाने वाले नेता कम ही हैं। यही वजह है कि दोनों के आपसी रिश्ते मजबूत हैं और इससे हमें ट्रेड डील साइन करने में भी आसानी होगी।








