पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, जैश कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की रहस्यमय मौत

Join Us

इस्लामाबाद,(आरएनएस) पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले एक और आतंकी का अंत हो गया है। जैश-ए-मोहम्मद के वरिष्ठ कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस खबर ने खुफिया एजेंसियों से लेकर आतंकी संगठनों तक खलबली मचा दी है। कुख्यात जैश-ए-मोहम्मद का यह आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, उसका शव पाकिस्तान के बहावलपुर में पाया गया है, जहां जैश का मुख्यालय भी स्थित है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल अजीज वही आतंकी था जिसने पिछले महीने जैश की एक रैली में भारत को धमकी देते हुए कहा था कि भारत का हश्र भी सोवियत संघ जैसा होगा। उसका यह सपना तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन आज वह खुद मौत के मुंह में समा गया है। इस मौत को लेकर जैश और पाकिस्तान सरकार दोनों ही चुप्पी साधे हुए हैं। जैश से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उसकी मौत और जनाजे की पुष्टि तो की है, लेकिन मौत के कारण पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल अजीज जैश-ए-मोहम्मद के पंजाब प्रांत, खासकर बहावलपुर और रावलपिंडी जैसे इलाकों में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत के खिलाफ भडक़ाने का काम करता था। उसकी मौत जैश के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर स्थानीय स्तर पर भर्ती और युवाओं को बरगलाने वाले नेटवर्क के लिए।
जैश से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उसे बहावलपुर में दफनाया गया है, लेकिन मौत के कारणों पर वे मौन हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में उसकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी संगठन दबाव में हैं और लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
00

 

 

Previous articleयूएनएससी में आतंकियों को बचाने पर शशि थरूर का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, बोले- ‘चीन में आपका दोस्त
Next articleभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द मिलेगी गुड न्यूज, ट्रंप के मंत्री का दावा; बोले- ‘मैं भारत का बड़ा फैन’