यूएनएससी में आतंकियों को बचाने पर शशि थरूर का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, बोले- ‘चीन में आपका दोस्त

Join Us

न्यूयॉर्क ,(आरएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकियों को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान और चीन, दोनों पर तीखा प्रहार किया है। वह एक सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दौरे पर है। थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में लश्कर-ए-तैयबा समर्थित ‘मोर्चे’ को बचाने में चीन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, हम समय-समय पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति को आरएफ (रजिस्टर्ड फ्रंट) के बारे में रिपोर्ट भेजते रहे हैं। जब भारत ने सुरक्षा परिषद से इस मोर्चे का जिक्र प्रेस वक्तव्य में करने को कहा, तब भी हमने सभी जरूरी सूचनाएं साझा की थीं।
उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे दुख है कि पाकिस्तान सरकार ने चीन में अपने ‘मित्र’ के सहयोग से इस संगठन का नाम हटवा दिया, जिससे उसका कोई उल्लेख तक नहीं हो पाया। न हम परिषद में हैं और न ही आप। पाकिस्तान हर बार चीन की मदद से आतंकियों को बचाने में सफल हो जाता है। यह स्थिति बदलनी चाहिए। हमें सुरक्षा परिषद में एक साथ होना चाहिए। थरूर ने यह टिप्पणी ब्राजील के पूर्व विदेश मंत्री और राजदूत सेल्सो अमोरिम के साथ चर्चा के दौरान की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के भीतर भू-राजनीतिक गठबंधनों के कारण भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।

Previous articleएम्स डायरेक्टर की फर्जी आईडी बनाकर पैसे की मांग
Next articleपाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, जैश कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की रहस्यमय मौत