स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधारोपण का प्रशिक्षण अमृत 2.0 योजना के तहत एक पेड़ माँ के नाम लगाएंगी महिलाएं मिलेंगे 1500 रुपये

Join Us

इटारसी। अमृत 2.0 योजना के तहत श्एक पेड मां के नामश् अभियान में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं पौधे लगाकर आय अर्जित कर सकेंगी। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि इस योजना में स्वसहायता समूहों को पौधे लगाने का काम देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसके अलावाए यह योजना पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। उन्‍होंने बताया कि स्‍वसहायता समूह से जुडी महिलाओं को दो साल तक पौधों की देखरेख करना है और उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखना है इसके बाद ही उन्‍हें पैसे मिलेंगे। एक पेड को लगाकर उनकी देखरेख करने पर दो साल बाद 1500 रुपये दिए प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी। नपाध्‍यक्ष श्री चौरे के मुताबिक योजना के तहत शहर में दो हजार पेड लगाने की प्‍लानिंग है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि महिलाओं को आजीविका के नए अवसर प्रदान किए जाएं साथ ही पर्यावरण भी अच्‍छा हो।

नगरपालिका में हुई कार्यशाला.

नगरपालिका में वूमेन्‍स फॉर ट्री. एन अमृत मित्र इनीसिएटिव योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को वन विभाग के एसडीओ मानसिंह मरावी ने संबोधित किया। जिसमें शहर के विभिन्‍न स्‍वसहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं। यहां एसडीओ श्री मरावी ने योजना की जानकारी महिलाओं को दी। इसके अलावा उन्‍होंने बताया कि महिलाओं को किस तरह से और कौन से पौधे कहां लगाए जा सकते हैं। इस कार्यशाला में नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरेए कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र शर्माए वार्ड 08 पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया सहित अन्‍य मौजूद थे।

05 जून से योजना का शुभारंभ.

वन विभाग के एसडीओ मानसिंह मरावी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 05 जून से योजना का शुभारंभ होगा। वन विभाग 5 लाख पौधे लगाएगा और अन्‍य सभी विभागों के साथ मिलकर लगभग 1 करोड पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। नपाध्‍यक्ष श्री चौरे ने बताया कि अभी शहर में अमृत 2ण्0 योजना के तहत दो पार्क व एक तालाब का सौंदर्यीकरण हो रहा हैए यहां पर प्रथम चरण में पौधरोपण महिलाएं करेंगी।

Previous articleइस वर्ष भी होगा प्रतिभा सम्मान समारोह- प्रसन्न हर्णे
Next articleसमर्पण श्री संस्था आर्थिक सहयोग अभियान की कल से करेगी शुरुआत