नर्मदापुरम। विगत कई दिनों से देखा जा रहा है कि नर्मदापुरम नगर में आवारा कुत्तों को संख्या में काफी इजाफा हुआ है जो आए दिन लोगों काट रहे है एवं इनके काटने से लोगों की जान तक जा रही है नगरपालिका के पास इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए न तो टीम है और न ही वाहनए पर्याप्त फंड होने के बाद भी इस विषय पर कोई विचार नहीं कर रहा है। अतरू शहर के नागरिकों से अपील है कि अपनी सुरक्षा हेतु टैक्स के अलावा अतिरिक्त फंड नगरपालिका को देवे जिससे नगरपालिका आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन और टीम की व्यवस्था कर सके। इसलिए कल शाम 5रू00 बजे इंदिरा चौक से इस अभियान का शुभारंभ करेंगी।







