नर्मदापुरम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा प्रतिमा सम्मान समारोहष का आयोजन किया जाता सुनिश्चित हुआ है। विगत लगभग 14 वर्षों से विवेकानंद युवा मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का लगातार आयोजन किया जाता रहा है। उक्त सम्मान कार्यक्रम में 10वी एवं 12वी कक्षाओं में आने आने प्रत्येक विद्यालय में उच्यतम अंक प्राप्त विधार्थियों का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष विधार्थियों के अतिरिक्त शाला के प्रमुख ;संचालकद्ध का सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष प्रसन्न हर्णे ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल 5 जून को को हैप्पी मैरेज गार्डन के हाल में शाम 4 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा डॉ सीताशरण शर्मा नर्मदापुरमए नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दर्शनसिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ अतुल सेठा एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहेगे। उक्त कार्यक्रम में इस वर्ष नर्मदापुरम एवं आसपास के लगभग 50 से 60 स्कूलों जिसमें शासकीय एवं निजी स्कूल एमपी बोर्ड सीबीएसई एवं आईण्सीण्एसण्सी सम्मलित है के विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।







