राजस्व और लैंड रिकार्ड कमिश्नर को किया जाएगा मर्ज नर्मदापुरम के लाजिस्टिक हब में होगा सुधार-मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Join Us

पचमढ़ी। नर्मदापुरम। अब राजस्व और लैंड रिकार्ड कमिश्नर को किया मर्ज किया जाएगा। पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह अभ्यारण किया जाएगा। नर्मदापुरम में लाजिस्टिक हब का विकास किया जाएगा जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। यब बात प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पचमढ़ी में पत्रकारों से केबिनेट बैटक के बाद प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताय कि राजस्व और लैंड रिकॉर्ड कमिश्नर को मर्ज किया जाएगा। दोनों कमिश्नर को एक रूप किया जा रहा है। उनका नाम लैंड रिसोर्सेस एंड मैनेजमेंट होगा। दो पद की जगह यह एक पद होगा। अब तहसीलदार को दो श्रेणी में बाटेंगे राजस्व के न्यायालय देखने वाले और लॉ एंड ऑर्डर देखने वाले अलग होंगे।

उन्होंने बताया कि 5 जून को उज्जैन में वेलनेस समिट का आयोजन किया जाएगा मध्य प्रदेश सरकार 9 जून को केंद्र में पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर जिलों में कार्यक्रम करेगी।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राजा भभूत सिंह ने 1857 की क्रांति में तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थें उन्होंने शहद की मक्खियों से अंग्रेजों को भगाया वह नर्मदा अंचल के शिवाजी कहे जाते थे अब उन्हीं के नाम पर पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह वन्य जीव अभ्यारण कर दिया गया है

इंदौर में मेट्रो की शुरुआत हो गई अब जिसे उज्जैन बढ़ाया जा रहा है। 2028 सिंहस्थ के पहले इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

5 जून को उज्जैन में वेलनेस समिट का आयोजन होगा आयुष मंत्रालय इसका आयोजन करेगा। पहले इंदौर में आयुर्वेदिक महाविद्यालय था लेकिन अब यह उज्जैन में भी हो गया है। वेलनेस समिट में बड़े.बड़े संत हिस्सा लेंगे।

मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने बताया कि प्रदेश में तीन दिवसीय प्रशिक्षण 14, 15, 16 जून को पचमढ़ी में ही होगा। 14 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन कर सकते हैं। हमारी संगठन की रचना में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया प्रबंधन पर भी चर्चा होगी। विधायक.सांसदों से उनके क्षेत्र के विकास के संबंध में बात की जाएगी।

जनजाति वर्ग का अलग.अलग सम्मेलन किया जाएगाण डिंडोरी में 7 जून को बैगा समाज का सम्मेलन होगा शहडोल में 9 जून को कोल सम्मेलन होगाण् शिवपुरी में 18 जून को सहरिया जाति का सम्मेलन होगा कोरखु जाति के साथ भी सम्मेलन होगांं

9 जून से 21 जून तक प्रधानमंत्री के 11 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे कार्यक्रम होंगे।

Previous articleपंवारखेड़ा लाजिस्टिक हब के दिन अब सुधरने की संभावना बढ़ी
Next articleइस वर्ष भी होगा प्रतिभा सम्मान समारोह- प्रसन्न हर्णे