1 माह में केदारनाथ धाम की यात्रा में 200 करोड़ का कारोबार, जानें किस सेक्टर में कितना बिजनेस

Join Us

देहरादून (ए)। दो मई को बाबा केदार के कपाट खुले थे और आज केदारनाथ धाम को एक माह पूरा हो गया है। इस एक माह की यात्रा में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस 200 करोड़ में होटल कारोबार से 100 करोड़, हेली सेवा से 35 करोड़, घोड़ा खच्चर संचालन से 40.50 करोड़ की आमदनी हुई है। श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर जितने घोड़े- खच्चरों का संचालन महत्वपूर्ण है उतना ही डंडी- कंडी संचालन भी। पैदल चलने में असमर्थ कई भक्त डंडी कंडी की जगह डंडी- कंडी से यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिहाज से भी यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। 31 मई तक 29275 श्रद्धालु डंडी- कंडी के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं, जिससे एक करोड़ 16 लाख, 89 हजार 100 रुपए की आय प्राप्त हुई है। केदारनाथ धाम की यात्रा में हेली सेवा की डिमांड बहुत रहती है। 31 मई तक लगभग 33000 श्रद्धालु हेली सेवाओं के जरिए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इसके चलते करीब 35 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। यात्रा मार्ग पर सफाई और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों से 2 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

Previous articleदेश में भारी बारिश से पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी तबाही
Next articleसिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन, 3 की मौत, 9 जवान लापता