मणिपुर में 19 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित , 32 की मौत
नई दिल्ली (ए.)। उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश से जानमाल की भारी क्षति हुई है। मणिपुर में 19 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 3365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। केंद्र की एनडीआरएफ और राज्यों की एसडीआरएफ की टीमें बाढ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में लगी है।
सिक्किम में 32 लोगों की मौत हो गई है
कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय वायु सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को बचाया है।पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।भारी बारिश से मणिपुर में हालात खराब हो गए हैं।सेनापति जिले के साथ-साथ इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्क्म, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई की मौत हो गई और कई घायल हैं।








