जबलपुर। रामपुर विधुत मंडल स्थित सहकार नगर बस स्टॉप में स्थापित स्वयं सिद्ध हुनमान मंदिर में मंदिर की सामाजिक कल्याण समिति के द्वारा शनि जयंती सप्ताह के अंतर्गत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगीतमय सुंदर कांड व भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर समिति के संरक्षक पन्ना भैया व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा की मुख्य अतिथि में व कोषाध्यक्ष महादेव दुबे, मणिलाल कर, गणेश बारी की विशिष्ट अतिथि में तथा सचिव रवि सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित संगीतमय सुंदर कांड में अविनाश गुप्ता, राजू गुप्ता, जयपाल देबू की पार्टी ने सुमधुर प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
तदोपरान्त आरती कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के मनीष कुशवाहा, संतोष यादव, सनी पांडे, सुरेश प्रजापति, संजय बोरकर, प्रफुल्ल कटारिया, बृजेश यादव, संजय निगम, कल्लू भैया, चिराग सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।








